कैंसर के सफल उपचार में शुरुआती पहचान सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है : डॉ शंशाक चौधरी

WhatsApp Channel Join Now
कैंसर के सफल उपचार में शुरुआती पहचान सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है : डॉ शंशाक चौधरी


गोरखपुर, 08 मई (हि.स.)। पूर्वांचल में कैंसर के बढ़ते हुए मरीज की संख्या चिंता का विषय है । ऐसे में मरीजों को समय से इलाज न मिल पाने से जहां मरीजों की असमय मौत हो जाती है। वहीं इलाज के नाम पर उनसे मोटी धन उगाही भी की जाती है। ऐसे में मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल लखनऊ ने पूर्वी उत्तर प्रदेश में उन्नत कैंसर उपचार सेवाओं की पहुंच को और मजबूत करने के लिए गोरखपुर में अपनी डेडीकेटेड ऑंकोलॉजी ओपीडी सेवाओं की शुरुआत की है।

इन ओपीडी सेवाओं का शुभारंभ मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल लखनऊ के प्रिंसिपल कंसलटेंट सर्जिकल ऑंकोलॉजी डॉक्टर शशांक चौधरी और एसोसिएट कंसलटेंट मेडिकल ऑंकोलॉजी एवं हेमेटो ऑंकोलॉजी डॉक्टर आशुतोष मिश्रा की उपस्थिति में किया जाएगा। डॉ शशांक चौधरी प्रत्येक मांह के पहले गुरुवार को लाइफ केयर हॉस्पिटल गोरखपुर में परामर्श के लिए उपलब्ध रहेंगे ,वहीं डॉक्टर आशुतोष मिश्रा प्रत्येक माह के दूसरे और चौथे बुधवार को शकुंतला हॉस्पिटल तथा एन ई आर रेलवे ऑफिस में मौजूद रहेंगे। डॉ शशांक चौधरी ने शुक्रवार काे कहा कि कैंसर के सफल उपचार में शुरुआती पहचान सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है और इससे मरीजों को बेहतर नतीजे मिलते हैं। जागरूकता बढ़ाने और मिनिमली इनवेसिव तथा प्रेसीजन आधारित ऑंकोलॉजी में प्रगति के कारण अब हम अधिक सुरक्षित और प्रभावी उपचार उपलब्ध करा पा रहे हैं। वही डॉक्टर आशुतोष मिश्रा ने कहा कि इम्यूनोथेरेपी टारगेटेड ट्रीटमेंट्स और सीएआर टी थेरेपी जैसी उन्नत उपचार पद्धतियों के जुड़ने से कैंसर मरीजों की सर्वाइकल रेट और जीवन की गुणवत्ता में काफी सुधार हुआ है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रिंस पाण्डेय

Share this story