दो रूटों पर ई-बसों का संचालन बंद होने से हर महीने 50 प्रतिशत आय घटी

WhatsApp Channel Join Now
दो रूटों पर ई-बसों का संचालन बंद होने से हर महीने 50 प्रतिशत आय घटी


मुरादाबाद, 13 मई (हि.स.)। मुरादाबाद के दो रूटों पर ई-बसों का संचालन बंद होने की वजह से हर महीने 50 प्रतिशत इनकम घटी है। तीन महीने से प्रतिदिन 40 से 45 हजार रुपये का नुकसान हो रहा है। ई-बस संचालन प्रबंधन ने कई नए रूटों पर ई-बसों को चलाने के लिए निरीक्षण किया। अभी तक संचालन प्रबंधन नया रूट नहीं तलाश सका।

तीन महीने पहले जिले में चार रूटों पर ई-बसों का संचालन किया जा रहा था। लेकिन अब केवल दो रूटों (दलपतपुर से टीएमयू और दलपतपुर से शेरुआ) पर 25 ई-बसें चल रही हैं। इन रूटों पर यात्री कम मिल रहे हैं। इसकी सीधा असर इनकम पर पड़ रहा है।

संचालन प्रबंधक बाबर खान ने बुधवार को बताया कि ई-बसों से तीन महीने पहले 75 से 80 हजार रुपये प्रतिदिन इनकम होती थी। लेकिन अब 30 से 35 हजार रुपये प्रतिदिन इनकम हो रही है। उन्होंने बताया कि ई-बसों के लिए नए रूटों की तलाश जारी है। कई रूट देखे गए थे लेकिन उन रूटों की जांच-पड़ताल में पता चला कि यात्री कम मिलेंगे। इसकी वजह से उन रूटों को कैंसिल कर दिया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story