रायबरेली : 'हॉकी वाली सरपंच' नीरू यादव को आचार्य द्विवेदी युग प्रेरक सम्मान

WhatsApp Channel Join Now
रायबरेली : 'हॉकी वाली सरपंच' नीरू यादव को आचार्य द्विवेदी युग प्रेरक सम्मान


रायबरेली : 'हॉकी वाली सरपंच' नीरू यादव को आचार्य द्विवेदी युग प्रेरक सम्मान


रायबरेली : 'हॉकी वाली सरपंच' नीरू यादव को आचार्य द्विवेदी युग प्रेरक सम्मान


रायबरेली : 'हॉकी वाली सरपंच' नीरू यादव को आचार्य द्विवेदी युग प्रेरक सम्मान


-एशिया की पहली महिला लोको पायलट सुरेखा यादव को लोक सेवा सम्मान व

-वरिष्ठ पत्रकार शंभूनाथ शुक्ल को मिलेगा प्रभाष जोशी स्मृति पत्रकारिता सम्मान

रायबरेली, 14 अक्टूबर(हि. स.)। गांव की तस्वीर बदलने वाली 'हॉकी वाली सरपंच' नीरू यादव, एशिया की पहली महिला लोको पायलट सुरेखा यादव और वरिष्ठ पत्रकार शंभूनाथ शुक्ल को इस वर्ष आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी स्मृति न्यास के प्रतिष्ठित सम्मानों से नवाजा जाएगा। न्यास के निर्णायक मंडल ने वर्ष 2026 के सम्मानों की घोषणा कर दी है।

राजस्थान के झुंझुनू जिले के लाम्बी अहीर गांव की चर्चित सरपंच नीरू यादव को 'आचार्य द्विवेदी युग प्रेरक सम्मान' दिया जाएगा। यह सम्मान उन्हें 13 नवंबर को फ़ीरोज़ गांधी कॉलेज के मैदान में आयोजित होने जा रहे आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी स्मृति पुस्तक मेले के औपचारिक उद्घाटन एवं सम्मान समारोह में प्रदान किया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि पंजाबी लेखक द्वारका भारती होंगे। इस अवसर पर ओलंपिक खिलाड़ी पद्मश्री सुधा सिंह एवं उत्तर प्रदेश की चर्चित सरपंच स्मृति सिंह विशेष अतिथि के तौर पर उपस्थित रहेंगी।

न्यास के संयोजक गौरव अवस्थी ने बुधवार को बताया कि आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी ब्रिटिश काल में अपने गांव दौलतपुर के सरपंच भी रहे थे। उनके इसी पक्ष को याद करते हुए देश की चर्चित सरपंच नीरू यादव को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है। नीरू यादव ने सरपंच के रूप में अपने गांव को आदर्श रूप देने के साथ महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय काम किया है।

सुरेखा यादव को लोक सेवा सम्मान

आचार्य द्विवेदी राष्ट्रीय स्मारक समिति के अध्यक्ष विनोद शुक्ला ने बताया कि डॉ. राम मनोहर त्रिपाठी लोक सेवा सम्मान एशिया की पहली महिला लोको पायलट सुरेखा यादव को प्रदान किया जाएगा। रेलवे के पुरुष वर्चस्व वाले क्षेत्र में उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई और महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनीं।

शंभूनाथ शुक्ल को पत्रकारिता सम्मान

प्रभाष जोशी स्मृति पत्रकारिता सम्मान दिल्ली के वरिष्ठ पत्रकार शंभूनाथ शुक्ल को दिया जाएगा। शुक्ल कई समाचार पत्रों में सपादकीय दायित्व निभाते हुए जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। पुस्तक मेला संयोजक करुणा शंकर मिश्र ने बताया कि शिवानंद मिश्रा 'लाले' सम्मान इस वर्ष जनपद की इंटरमीडिएट टॉपर छात्रा नंदिनी गुप्ता को दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी सम्मानित व्यक्तियों को श्रीफल, अंगवस्त्र और सम्मान राशि प्रदान की जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / रजनीश पांडे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

760782 Articles

Share this story