नेशनल हाइवे पर डंपर ने बाइक को रौंदा, महिला की मौत

WhatsApp Channel Join Now
नेशनल हाइवे पर डंपर ने बाइक को रौंदा, महिला की मौत


सड़क हादसे में महिला के पति और दो मासूम बेटियां भी घायल

हमीरपुर, 25 नवंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के मौदहा कोतवाली क्षेत्र के बड़े चौराहे के पास नेशनल हाईवे-34 पर बुधवार को तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से गंभीर रूप से घायल महिला की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। इस सड़क हादसे में महिला के पति और दो मासूम बेटियां भी घायल हुई हैं। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

मौदहा क्षेत्र के रीवन गांव निवासी रामप्रताप पुत्र रामअवतार अपनी पत्नी विनीता (30) और बेटियों सौम्या (6) व मानवी (2) के साथ बाइक से ललपुरा स्थित ससुराल से घर लौट रहे थे। बड़े चौराहे के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही चारों सड़क पर जा गिरे। इस दौरान डंपर का पहिया विनीता की जांघों के ऊपर से गुजर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद रामप्रताप ने डंपर का पीछा किया, लेकिन चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। जिससे डंपर 200 मीटर दूर कार से टकराकर खड्डे में जा गिरी, जिससे राठ निवासी हीरालाल भी घायल हो गए। सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और चारों घायलों को सीएचसी मौदहा ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद विनीता और मानवी की नाजुक हालत देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने विनीता ने दम तोड़ दिया। कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि घटनास्थल से डंपर को कब्जे में ले लिया गया है और फरार चालक की तलाश के लिए पुलिस टीम जुटी हुई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

783241 Articles

Share this story