लगातार बारिश से बांधों का जलस्तर बढ़ा, अहरौरा व जरगो जलाशय के गेट खुलने की संभावना

WhatsApp Channel Join Now
लगातार बारिश से बांधों का जलस्तर बढ़ा, अहरौरा व जरगो जलाशय के गेट खुलने की संभावना


मीरजापुर, 3 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में शुक्रवार सुबह से जिलेभर में हो रही तेज बारिश के कारण अहरौरा और जरगो जलाशय का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा है। शुक्रवार देर शाम करीब आठ बजे अहरौरा बांध का जलस्तर 358.06 फीट से ऊपर रिकॉर्ड किया गया।

बांध के जेई ओमप्रकाश राय ने बताया कि यदि पानी की आवक और बढ़ती है तो रात में दो गेट आधा-आधा फीट खोलने पड़ सकते हैं। जरूरत पड़ने पर और अधिक गेट भी खोले जाएंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि बांध के निचले इलाकों मादापुर से लेकर जमालपुर क्षेत्र तक के लोग सतर्क रहें।

इसी तरह जरगो जलाशय के कैचमेंट एरिया में भी शुक्रवार दोपहर से लगातार भारी बारिश हो रही है। जलस्तर बढ़ने की वजह से अर्धरात्रि तक स्केपिंग गेट खोला जा सकता है। प्रशासन ने निचले क्षेत्रों के लोगों को अलर्ट रहने और सावधानी बरतने की अपील की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

765798 Articles

Share this story