पारिवारिक कलह के चलते अधेड़ ने खाया सल्फास, मौत

WhatsApp Channel Join Now
पारिवारिक कलह के चलते अधेड़ ने खाया सल्फास, मौत


हमीरपुर, 08 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के मौदहा कस्बे के मोहल्ला कुम्हारौड़ा में घरेलू विवाद के चलते वृद्ध ने सल्फास खा लिया जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शुक्रवार को शव का पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार कस्बे के मोहल्ला कुम्हारौडा निवासी वरदानी (60) पुत्र समलिया ने पारिवारिक कलह के चलते सल्फास खा लिया। परिजनों के मुताबिक शुक्रवार को वह नशे की हालत में घर आया और अपनी नातिन से सिलबट्टे में चटनी पीसने के लिए कहा। नातिन के मना करने पर वह नाराज हो गया और कथित रूप से गिलास में सल्फास घोलकर पी लिया। सल्फास खाने के कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। घबराए परिजन उसे तुरंत कस्बे के सरकारी अस्पताल मौदहा ले गए, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक अपने पीछे तीन पुत्र और एक पुत्री छोड़ गया है। बताया गया कि एक पुत्र दिव्यांग और अविवाहित है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।इस सम्बन्ध में कोतवाली प्रभारी चंद्रशेखर गौतम ने शुक्रवार को शाम बताया कि, हमीरपुर में मौत हुई है तो पुलिस को भेजा गया है शव का पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा

Share this story