नशे में धुत प्रधानाध्यापक क्लासरूम में लेट कर अश्लील गानों का ले रहे आनंद, वीडियो वायरल

WhatsApp Channel Join Now
नशे में धुत प्रधानाध्यापक क्लासरूम में लेट कर अश्लील गानों का ले रहे आनंद, वीडियो वायरल


नशे में धुत प्रधानाध्यापक क्लासरूम में लेट कर अश्लील गानों का ले रहे आनंद, वीडियो वायरल


महोबा, 10 जुलाई (हि.स.)। यूपी के महोबा जनपद के एक सरकारी स्कूल का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में शिक्षक नशे में धुत होकर ज्ञान के मंदिर में ही एलईडी पर अश्लील गाना बजा ब्रेंच पर लेट कर अपना मनोरंजन करता नजर आ रहा है। जबकि उनके पास में ही अन्य सामान भी रखा नजर आ रहा है। ग्रामीणों की शिकायत पर बीएसए ने शुक्रवार को मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।

जनपद के चरखारी विकास खंड के टिकरी गांव के प्राथमिक विद्यालय का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में स्कूल की स्मार्ट क्लासरूम में लगी एलइडी पर अश्लील भाेजपुरी गाना चल रहा है, जबकि बेंच पर लेटकर नशे में धुत प्रधानाध्यापक अश्लील गाने का आनंद ले रहा है।

बताया जा रहा है कि गांव के ग्रामीणों ने दो दिन पूर्व शिक्षक की हरकतों से तंग आकर बीएसए राहुल मिश्रा को शिकायती पत्र देकर बताया था कि जिले के काली पहाड़ी गांव निवासी रमेश चंद्र गांव के प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात है। जो विद्यालय के ऑफिस में ही निवास बनाए है और वह ज्यादातर समय नशे में ही धुत रहता है और बच्चों व अभिभावकों से अभद्र भाषा का प्रयाेग करता है। समय-समय पर वह स्कूल के अन्य शिक्षकों एवं गांव वालों से उधार रुपयों की मांग करता है, जिससे विद्यालय का नाम खराब हो रहा है।

इसके साथ ही ग्रामीणों के आरोप है कि गांव के अराजकतत्वों के साथ रात के समय विद्यालय परिसर में ही शराब की पार्टी की जाती है और स्कूल के समय प्रधानाध्यापक केवल अंडरबियर और तौलिया में रहता है। जब गांव का कोई व्यक्ति उनसे कुछ भी कहता है तो वह उस पर हरिजन एक्ट का केस करने की धमकी देता है। मामले को लेकर शुक्रवार को बीएसए राहुल मिश्रा ने बताया कि जांच कराई जा रही है, जांच रिपोर्ट आते ही शिक्षक के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई कर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / उपेन्द्र द्विवेदी

Share this story