नशे में धूुत सिपाही ने जिला अस्पताल और सड़क पर किया हंगामा एसएसपी ने किया निलंबित

WhatsApp Channel Join Now
नशे में धूुत सिपाही ने जिला अस्पताल और सड़क पर किया हंगामा एसएसपी ने किया निलंबित


नशे में धूुत सिपाही ने जिला अस्पताल और सड़क पर किया हंगामा एसएसपी ने किया निलंबित


जौनपुर, 23 सितंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जौनपुर में बुधवार दोपहर जिला अस्पताल में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पुलिस लाइन में तैनात एक सिपाही ने कथित तौर पर नशे की हालत में इमरजेंसी कक्ष में हंगामा कर दिया। इससे अस्पताल में मौजूद मरीजों और तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना का वीडियो सामने आने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने सिपाही को निलंबित कर दिया।

पुलिस लाइन में तैनात सिपाही उमाशंकर (35) बुधवार दोपहर कुछ पुलिसकर्मियों के साथ जिला अस्पताल पहुंचा था। आरोप है कि नशे की हालत में उसने इमरजेंसी कक्ष में हंगामा शुरू कर दिया। इससे अस्पताल परिसर में कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। अस्पताल के बाद सिपाही ने शाही किले के पास सड़क पर लेटकर भी हंगामा किया। इस दौरान किसी ने घटना का वीडियो बना लिया, जो बाद में सामने आया।

वीडियो के संज्ञान में आने के बाद पुलिस अधिकारियों ने मामले की जानकारी ली। एसएसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बुधवार शाम करीब सात बजे सिपाही उमाशंकर को निलंबित कर दिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले में विभागीय कार्रवाई की जा रही है।------------------

हिन्दुस्थान समाचार / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

Share this story