मण्डल रेल प्रबंधक ने संरक्षा कार्य के लिए 14 कर्मचारियों को किया पुरस्कृत

WhatsApp Channel Join Now
मण्डल रेल प्रबंधक ने संरक्षा कार्य के लिए 14 कर्मचारियों को किया पुरस्कृत


प्रयागराज, 15 जून (हि.स)। मण्डल रेल प्रबंधक रजनीश अग्रवाल ने मण्डल रेल प्रबंधक कार्यालय के ‘संकल्प सभागार’ में सोमवार को सतर्कता पूर्वक कार्य करने वाले 14 कर्मचारियों को संरक्षा पुरस्कार से सम्मानित किया।

मण्डल रेल प्रबंधक ने कर्मचारियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि आपने जिम्मेदारी से कार्य करते हुए अपने कर्तव्य का निर्वहन किया, जिससे दुर्घटनाओं को रोक जा सका। आप लोगों द्वारा इसी तरह अच्छा कार्य करने से आपके साथी कर्मचारियों को अधिक अच्छा कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। रेल का सुरक्षित और संरक्षित परिचालन हम सभी की जिम्मेदारी है। पुरस्कार प्राप्त करने वाले कर्मचारियों ने हाट एक्सल, आग, फ़्लैट टायर, हैंगिंग पार्ट, हैवी ब्रेक बाइंडिंग, स्प्रिंग ब्रोकन असामान्य आवाज, यात्री का गाड़ी से गिरना जैसी घटनाओं पर तत्काल कार्यवाही की, जिससे दुर्घटनाओं को रोक जा सका।

जनसम्पर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि मण्डल रेल प्रबंधक रजनीश अग्रवाल से पुरस्कार प्राप्त करने वाले 14 कर्मचारी मो. इमरान हबीब लोको पायलट टूण्डला; शोभित कुमार सहायक लोको पायलट टूण्डला; राजेश चन्द्र यादव लोको पायलट छिवकी; पवन कुमार पटेल सहायक लोको पायलट छिवकी; कृष्ण कुमार पटेल पॉइंट्समैन ”ए” डगमगपुर; अमित कुमार मिश्रा ट्रेन मैनेजर गुड्स न्यू कानपुर; रोहित कुमार स्टेशन मास्टर कौरारा; श्रीमती माया देवी पॉइंट्समैन अलीगढ़; ओम प्रकाश भारतीया ट्रेन मैनेजर जीएमसी; राम कुमार मीना, तकनीशियन टूण्डला; चितरंजन कुमार तकनीशियन; दीप कुमार यादव तकनीशियन एवं सूरज दास भगत तकनीशियन कानपुर; देवेन्द्र आर्या तकनीशियन प्रयागराज हैं।

पीआरओ ने बताया कि इस अवसर पर अपर मण्डल रेल प्रबन्धक परिचालन मो. मुबश्शिर वारिस; वरिष्ठ मण्डल संरक्षा अधिकारी यूसी शुक्ला; वरिष्ठ मण्डल परिचालन प्रबंधक समन्वय डॉ. शिवम शर्मा; वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक फ्रेट अतुल यादव; वरिष्ठ मण्डल मैकेनिकल इंजीनियर कोचिंग शिव सिंह; वरिष्ठ मंडल मैकेनिकल इंजीनियर ओ एफ़, विकास चौरसिया; वरिष्ठ मण्डल इंजीनियर समन्वय मो. जावेद अख्तर एवं अन्य अधिकारी व निरीक्षक उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विद्याकांत मिश्र

Share this story