व्यापारी नेता के चालक का शव नाले में पड़ा मिला

WhatsApp Channel Join Now
व्यापारी नेता के चालक का शव नाले में पड़ा मिला


फर्रुखाबाद, 21 नवंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में व्यापारी नेता के ड्राइवर रिपम शाक्य का शव संदिग्ध अवस्था में नाले में पड़ा मिला।सूचना पाकर माैके पर पहुंची पुलिस ने शव काे कब्जे में लेकर पाेस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाना प्रभारी राम सहाय ने बताया कि रिपम थाना मऊदरवाजा के ग्राम गुतासी निवासी लक्ष्मी नारायन का 35 वर्षीय पुत्र था। रिपम का शव शनिवार को गांव जाने वाले नाला बधार पुल के निकट खाई में पड़ा देखा गया। घटनास्थल के निकट ही रिपम की बाइक पड़ी थी। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी ने मामले की जांच पड़ताल की। फॉरेंसिक टीम ने घटना के साक्ष्य जुटाये। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

नगर के व्यापारी नेता एवं सर्राफ अनुपम रस्तोगी के यहां कई सालों से ड्राइवरी की नौकरी करता था। रिपम बीती रात रिश्तेदारी में बारात गया था।वह बाइक से घर जा रहा था, आशंका है कि उसकी बाइक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी और घायल की उपचार के अभाव में घटनास्थल पर तड़प-तड़प कर मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / चंद्रपाल सिंह सेंगर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

780769 Articles

Share this story