समस्याओं के निस्तारण, विकास योजनाओं पर दिया जा रहा जोर: डॉ. शैलेश पाण्डेय

WhatsApp Channel Join Now
समस्याओं के निस्तारण, विकास योजनाओं पर दिया जा रहा जोर: डॉ. शैलेश पाण्डेय


--समाजसेवी ने भाजपा के नवनियुक्त महामंत्री को किया सम्मानित

प्रयागराज, 25 मार्च (हि.स)। हरिश्याम मानव कल्याण, शिक्षा एवं शोध संस्थान अम्बेडकर विहार, चौफटका के सचिव और वरिष्ठ समाजसेवी राजीव कुमार मिश्र ने भाजपा के नवनियुक्त महामंत्री डॉ शैलेश कुमार पाण्डेय को आज रसूलाबाद स्थित आवास पर जाकर बुके देकर अंगवस्त्रम से सम्मानित किया।

वरिष्ठ समाजसेवी राजीव मिश्र ने भाजपा के नवनियुक्त महामंत्री डॉ शैलेश कुमार पाण्डेय के बारे में कहा कि डॉ. शैलेश पाण्डेय के महामंत्री बनने से पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी और उनकी समस्याओं का प्राथमिक स्तर पर निस्तारण होगा।

भाजपा के नवनियुक्त महामंत्री डॉ. शैलेश कुमार पाण्डेय ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि सरकार और पार्टी के पदाधिकारी लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता से निस्तारण, विकास योजनाओं का लाभ जरुरतमंदों तक शीघ्रता से पहुंचाया जा रहा है। सम्बंधित विभागों के अधिकारी जरुरतमंदों की मदद कर योजनाओं का लाभ उनको दे रहे है। इस दौरान भाजपा उपाध्यक्ष और वरिष्ठ शिक्षक नेता अशोक कुमार राठौर, भाजपा नेता रविन्द्र प्रताप, जगदीश प्रसाद सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

हिन्दुस्थान समाचार / विद्याकांत मिश्र

Share this story