आईएमए की कार्यकारिणी का निर्विरोध चुनाव में डॉ. सीमा मिड्ढा अध्यक्ष बनी

WhatsApp Channel Join Now
आईएमए की कार्यकारिणी का निर्विरोध चुनाव में डॉ. सीमा मिड्ढा अध्यक्ष बनी


मुरादाबाद, 01 सितम्बर (हि.स.)। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की कार्यकारिणी का निर्विरोध चुनाव हुआ। इसमें डॉ. सीमा मिड्ढा अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुई। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का कार्यकाल 2026-27 तक रहेगा।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. राजेश कुमार सिंह का कहना है कि नई कार्यकारिणी चुनाव के लिए 25 अगस्त को नामांकन की आखिरी तारीख थी। 31 अगस्त को नामांकन वापस लेने की तारीख थी। सभी पदों के लिए एक-एक ही आवेदन आया था। एक सितम्बर को मतदान का दिन था, लेकिन दूसरा आवेदन नहीं होने की वजह से चुनाव कराने की स्थिति नहीं बनी और चयनित पदाधिकारियों के नामों की घोषणा कर दी गई। एक अक्टूूबर को अध्यक्ष पद का कार्यभार पिछले वर्ष प्रेसीडेंट इलेक्ट निर्वाचित हुए डॉ. अनंत राणा संभालेंगे। उन्होंने कहा कि जनपद स्तर पर आईएमए से करीब 600 चिकित्सक जुड़े हैं। वहीं, कार्यकारिणी में लगभग 70 चिकित्सक शामिल हैं।

मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. राजेश कुमार सिंह ने कहा कि संगठन में सभी चिकित्सक एक-दूसरे पर भरोसा कर वरिष्ठों का सम्मान करते हैं तो यह बहुत सकारात्मक पहल है। यह संस्था की एकता को प्रदर्शित करता है और सबके विचार एक रहते हैं।

------------------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story