केजीएमयू के डॉ. सतीश को मिली अंतरराष्ट्रीय फेलोशिप

WhatsApp Channel Join Now
केजीएमयू के डॉ. सतीश को मिली अंतरराष्ट्रीय फेलोशिप


लखनऊ, 12 जुलाई (हि.स.)। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) के मेडिसिन विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सतीश कुमार को 41वें इंटरनेशनल मेडिकल साइंसेज अकादमी कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रतिष्ठित फेलोशिप से सम्मानित किया गया। यह सम्मेलन जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्टग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (जिपमर), पुडुचेरी में संपन्न हुआ।

सम्मेलन में देश-विदेश के वरिष्ठ चिकित्सकों, वैज्ञानिकों एवं चिकित्सा शिक्षकों ने भाग लिया। डॉ. सतीश कुमार को चिकित्सा शिक्षा, अनुसंधान, वैज्ञानिक प्रकाशनों तथा रोगी सेवा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए यह अंतरराष्ट्रीय सम्मान प्रदान किया गया। उनकी इस उपलब्धि से केजीएमयू के साथ चिकित्सा जगत में हर्ष का माहौल है।

डॉ. सतीश कुमार ने इस उपलब्धि पर कहा, यह सम्मान मेरे गुरुजनों, सहकर्मियों और विद्यार्थियों के सहयोग का परिणाम है। भविष्य में भी मैं चिकित्सा अनुसंधान, गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा और रोगी सेवा के क्षेत्र में निरंतर कार्य करता रहूंगा।

हिन्दुस्थान समाचार / बृजनंदन

Share this story