डॉ. राजीव कुमार ताइक्वांडो के जिलाध्यक्ष मनोनीत

WhatsApp Channel Join Now
डॉ. राजीव कुमार ताइक्वांडो के जिलाध्यक्ष मनोनीत


फर्रुखाबाद,04 अगस्त (हि. स.)। उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन के प्रदेश सचिव राजकुमार ने डॉ. राजीव कुमार पाठक को फर्रुखाबाद का जिलाध्यक्ष मनोनीत कर दिया है। डॉ. राजीव कुमार के जिलाध्यक्ष बनने पर खिलाड़ियों में खुशी की लहर है। समझा जाता है कि अब एसोसिएशन को बल मिलेगा।। डॉक्टर राजीव कुमार पाठक ने बताया कि वह बच्चों के भविष्य के लिए जिला इकाई काे संगठित कर ताइक्वांडो को नई गति देंगे। इसका बहुत बड़ा कार्यालय खोल कर बच्चों को प्रशिक्षत करेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar

Share this story