डा. राजीव कुमार भारतीय वन अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद में सदस्य नामित

WhatsApp Channel Join Now
डा. राजीव कुमार भारतीय वन अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद में सदस्य नामित


मुरादाबाद, 19 जनवरी (हि.स.)। स्वदेशी जागरण मंच के अखिल भारतीय विचार विभाग प्रमुख एवं चित्रगुप्त इण्टर कालेज मुरादाबाद के वरिष्ठ प्रवक्ता पद पर कार्यरत डा. राजीव कुमार को भारत सरकार की भारतीय वन अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद में सदस्य नामित किया गया है। सदस्य के रूप में इनका कार्यकाल अगले दाे वर्ष तक रहेगा।

डा. राजीव कुमार ने साेमवार काे बताया कि पर्यावरण,वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारत सरकार की यह एक स्वायत्त निकाय है जिसका मुख्य कार्य वानिकी अनुसंधान, शिक्षा और विस्तार का समन्वय करना, वन संरक्षण और सतत प्रबंधन के लिए तकनीकी सहायता प्रदान करना, वन-आधारित प्रौद्योगिकियां विकसित करना और वन-आश्रित समुदायों के लिए आजीविका में सुधार करना है, जिसके लिए देश भर में इसके कई अनुसंधान संस्थान और केंद्र हैं। यह वानिकी से संबंधित वैज्ञानिक ज्ञान का प्रसार करता है और राष्ट्रीय वन पुस्तकालय का रखरखाव भी करता है।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story