अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद की प्रांत टोली बैठक में संगठन विस्तार पर चर्चा, जनवरी में होगा डॉ. प्रवीण तोगड़िया का प्रवास

WhatsApp Channel Join Now
अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद की प्रांत टोली बैठक में संगठन विस्तार पर चर्चा, जनवरी में होगा डॉ. प्रवीण तोगड़िया का प्रवास


जौनपुर, 02 नवंबर (हि.स.)। यूपी के जौनपुर में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल की काशी प्रांत टोली की बैठक सोमवार को मदारपुर, विकासखंड सिरकोनी स्थित डॉ. वीरेंद्र प्रताप सिंह के आवास पर हुई। बैठक को केंद्रीय संगठन महामंत्री ईश्वरी प्रसाद ने संबोधित किया। इस दौरान परिषद के संस्थापक एवं अध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया के प्रस्तावित काशी प्रांत प्रवास पर चर्चा हुई। उनका तीन से सात जनवरी तक विभिन्न जिलों में प्रवास प्रस्तावित है।

बैठक में संगठन विस्तार, विभिन्न आयामों की सक्रियता और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने पर विचार-विमर्श किया गया। ईश्वरी प्रसाद ने हनुमान चालीसा पाठ केंद्रों का विस्तार करने और अधिक से अधिक हिंदू परिवारों से संपर्क स्थापित कर उन्हें संगठन से जोड़ने पर जोर दिया। जौनपुर प्रवास के दौरान ईश्वरी प्रसाद ने अस्वस्थ चल रहे फलाहारी महाराज से गूलर घाट स्थित मठ मंदिर पहुंचकर मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। इस दौरान जिलाध्यक्ष अजय पांडेय, सचिन श्रीवास्तव, सुधीर श्रीवास्तव और जितेंद्र सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। फलाहारी महाराज श्रीराम जानकी मठ के प्रधान पुजारी एवं महंत हैं।इस अवसर पर प्रांत महामंत्री तरुण शुक्ल, संजय दुबे, अर्जुन मौर्य, दुर्गेश श्रीवास्तव, अशोक सिंह और आशीषानंद महाराज सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।------------

हिन्दुस्थान समाचार / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

771321 Articles

Share this story