डॉ मुरली मनोहर जोशी आधुनिक विकास के महाग्रंथ : डॉ नरेन्द्र सिंह गौर
--पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ मुरली मनोहर जोशी का मनाया गया जन्मोत्सव समारोह
प्रयागराज, 04 जनवरी (हि.स.)। डॉ मुरली मनोहर जोशी शुभचिंतक समिति के द्वारा वात्सल्य सभागार सिविल लाइन में पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ मुरली मनोहर जोशी का 91वां जन्मदिन समारोह मनाया गया। मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ नरेंद्र सिंह गौर ने कार्यकर्ताओं के साथ डॉ मुरली मनोहर जोशी के सचित्र पर मिठाई खिलाते हुए उन्हें 91वीं जन्मदिन की बधाई दी। कहा कि डॉ मुरली मनोहर जोशी आधुनिक विकास के महाग्रंथ हैं।
डॉ गौर ने कहा कि डॉ मुरली मनोहर जोशी ने अपना जीवन एक सफल राजनेता एवं शिक्षक के रूप में राष्ट्र को समर्पित किया। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई और पूर्व उप प्रधानमंत्री आडवाणी के साथ मिलकर भारतीय जनता पार्टी को एक नई ऊंचाई दी। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में उन्होंने कार्यकर्ताओं को गढ़ने ने का काम किया। जब वे देश के केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री बने तो उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय को केंद्रीय दर्जा दिलाया और नैनी ब्रिज का निर्माण किया। इसके अलावा खेलगांव की नींव रखी और प्रयागराज को साइंस सिटी घोषित करते हुए ट्रिपल आईटी कॉलेज का निर्माण कराया। वास्तव में डॉ मुरली मनोहर जोशी विकास के एक महाग्रंथ के रूप में उभरे जिसे प्रयागराज कभी भूल नहीं सकता।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के प्रो डॉ कैलाश उत्तम, डॉ एलएस ओझा, भाजपा महामंत्री देवेश सिंह, भाजपा प्रवक्ता राजेश केसरवानी ने कहा कि डॉ मुरली मनोहर जोशी का प्रयागराज के विकास में अतुलनीय योगदान रहा है। कार्यक्रम के संयोजक भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल भट्ट एवं संयोजिका सोनी भट्ट ने संचालन करते हुए कार्यक्रम में आए अतिथियों का स्वागत किया और डॉ जोशी को जन्मदिन की बधाई देते हुए दीर्घायु की कामना की।
इस अवसर पर पार्षद आशीष द्विवेदी, सुभाष वैश्य, सोनी भट्ट, शिवेंद्र मिश्रा, रमन घोष, ज्ञानेंद्र गुप्ता, विजय श्रीवास्तव, शुभांकर सिंह, सर्वेश ठाकुर, कल्पना शर्मा, चंद्रा अहलूवालिया, विजय श्रीवास्तव एवं भाजपा के सभी कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विद्याकांत मिश्र

