महान क्रांतिकारी व दूरदर्शी नेता थे डॉ मुखर्जी : डॉ एमपी सिंह

WhatsApp Channel Join Now
महान क्रांतिकारी व दूरदर्शी नेता थे डॉ मुखर्जी : डॉ एमपी सिंह


सुलतानपुर, 6 जुलाई (हि.स.)। प्रखर राष्ट्रवादी, जनसंघ के संस्थापक डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 124वीं जन्म जयंती पर भाजपा नगर मंडल समेत 26 मंडलों व बूथों पर उन्हें याद किया गया। इस दाैरान श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सभी मण्डलों व बूथों पर कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

भाजपा नगर जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी की अगुवाई में पार्टी पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं ने जिला पंचायत के सामने स्थित डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी उद्यान में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। जिलाध्यक्ष ने उनको भारत मां का सच्चा सपूत बताया। उन्होंने कहा कि मातृभूमि के लिए उनका समर्पण और त्याग कार्यकर्ताओं को सदैव प्रेरित करता रहेगा। सरकार डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के संकल्प को पूरा कर रही है।

नगर मण्डल अध्यक्ष रीना जायसवाल के संयोजन में मारवाड़ी धर्मशाला में आयोजित संगोष्ठी में मुख्य अतिथि पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ एमपी सिंह ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर विस्तार से चर्चा की। उन्हाेंने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी महान क्रांतिकारी व दूरदर्शी नेता थे। उनके सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के विचार चिरकाल तक प्रासंगिक रहेंगे। सरकार की ओर से धारा 370 को खत्म करना उनको सच्ची श्रद्धांजलि है।

नगर मण्डल प्रभारी सुमन सिंह ने कहा कि डॉ मुखर्जी ने देश की राजनीति को नई दिशा दी। नगर अध्यक्ष ने सभी का आभार प्रकट किया। मीडिया प्रमुख विजय रघुवंशी ने जानकारी दी कि जिले के सभी 26 मण्डलों व हर बूथ पर उनके चित्र पर माल्यार्पण, संगोष्ठी व पौध रोपण का कार्यक्रम आयोजित हुआ। नगर में आयाेजित संगोष्ठी में पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा, पूर्व मंत्री ओम प्रकाश पाण्डेय, करूणा शंकर द्विवेदी, डॉ सीताशरण त्रिपाठी जगजीत सिंह छंगू, नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल, विजय त्रिपाठी, गांधी सिंह, मीडिया प्रमुख विजय रघुवंशी, अजय सिंह लीडर, आलोक आर्या, रूपेश सिंह, बबिता तिवारी, डॉ प्रीति प्रकाश, अनीता पाण्डेय, किन्नू तिवारी आदि मौजूद रहीं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दयाशंकर गुप्ता

Share this story