स्वशासी चिकित्सा महाविद्यालय कानपुर देहात के प्रधानाचार्य डा. हरप्रीति सिंह निलम्बित

WhatsApp Channel Join Now
स्वशासी चिकित्सा महाविद्यालय कानपुर देहात के प्रधानाचार्य डा. हरप्रीति सिंह निलम्बित


लखनऊ, 23 जुलाई (हि.स.)। स्वशासी चिकित्सा महाविद्यालय, कानपुर देहात के कार्यवाहक प्रधानाचार्य डा. हरप्रीति सिंह की नोटों की गड्डी के साथ वायरल फोटो एवं अनियमितता का संज्ञान लेते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने महानिदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य को प्रधानाचार्य डा. हरप्रीति सिंह पर विभागीय कार्यवाही करने की संस्तुति दी है।

ब्रजेश पाठक ने कहा कि पारदर्शी प्रक्रिया एवं भ्रष्टाचार मुक्त कार्य प्रणाली हमारी सरकार की प्रतिबद्धता है सरकार की छवि धूमिल करने तथा भ्रष्टाचार करने वालों को किसी भी स्थिति में क्षमा नहीं किया जाएगा, ऐसा करने वालों के विरुद्ध त्वरित व कठोरतम कार्यवाही की जाएगी।

स्वशासी चिकित्सा महाविद्यालय, कानपुर देहात के कार्यवाहक प्रधानाचार्य डा. हरप्रीति सिंह पर मेडिकल कालेज में खरीद प्रक्रिया, दवा आपूर्ति, नर्सिंग स्टाफ भर्ती, टेंडर और मेंटनेंस से वित्तीय अनियमितता का आरोप लगा है। उनका नोटों की गड्डी के साथ फोटो भी वायरल हुआ है। इसके बाद उन्हें निलंबित किया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / बृजनंदन

Share this story