सनातन के प्रति नफरत से भरी हैं कांग्रेस सपा और विपक्षी पार्टियां : डॉ दिनेश शर्मा

WhatsApp Channel Join Now
सनातन के प्रति नफरत से भरी हैं कांग्रेस सपा और विपक्षी पार्टियां : डॉ दिनेश शर्मा


-राम मंदिर के विरोधियों का राम मंदिर के लिए चिंता जताना ही सबसे वड़ा नाटक

-विपक्ष ने किया प्रभु राम के भक्तों की आस्था का अपमान

लखनऊ, 31 जुलाई (हि.स.)। राज्यसभा सांसद एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सपा सहित विपक्षी पार्टियां सनातन के प्रति नफ़रत से भरी हुई हैं। राम मंदिर के विरोधियों का राम मंदिर के लिए चिंता जताना ही सबसे बड़ा नाटक है।

एक बयान में उन्होंने कहा कि संसद परिसर में कांग्रेस सपा सहित विपक्षी दलों का सनातन विरोधी चरित्र सामने आया है। नाटक करने वालों की भगवान राम के प्रति श्रद्धा के नाटक की कलई खुल गई है।

विपक्षी सांसद ने प्रभु राम के चित्र को अयोध्या के समाजवादी पार्टी की संसद के पैरों के पास ज़मीन पर छुआकर भगवान राम के करोड़ों भक्तों की आस्था का अपमान किया है। राम को ना मानने वाले आज वोट के लिए नाटक कर रहे है। भ्रष्टाचार की चैंपियन रही विरोधी पार्टियां अब भगवान राम के नाम से चुनावी वैतरणी पार करने की कोशिश कर रही है। इससे संसद परिसर की मर्यादा का हनन हुआ है।

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस का आचरण ग़ैर जिम्मेदाराना है। वे संसद में व्यवधान पैदा करके जनता के हितों पर कुठाराघात कर रहे हैं। जो समय जनहित के मुद्दों पर चर्चा के लिए है उसे अपना नाम चमकाने के लिए ही प्रयोग किया जा रहा है।

डॉ. शर्मा ने कहा की मंदिर की प्रशासनिक चूक की जांच की जा रही है। सरकार आस्था से खिलवाड़ करने वालों को दंडित करेगी, कठोरतम दंड देगी , ऐसा मुख्यमंत्री योगी पहले की कह चुके हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / दीपक

Share this story