डॉ एपीजे कलाम का जीवन युवाओं को आगे बढ़ने की देता है प्रेरणा : पवन गुप्ता

WhatsApp Channel Join Now
डॉ एपीजे कलाम का जीवन युवाओं को आगे बढ़ने की देता है प्रेरणा : पवन गुप्ता


कानपुर, 27 जुलाई (हि.स.)। डॉ. एपीजे कलाम का जीवन देश के युवाओं को सपने देखने और उन्हें हकीकत में बदलने की प्रेरणा देता है। आज जब देश का युवा बेरोजगारी, महंगाई और शिक्षा से जुड़ी चुनौतियों से जूझ रहा है, तब डॉ. कलाम के विचार और भी प्रासंगिक हो जाते हैं। यह बातें सोमवार को कांग्रेस नगर अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कही।

देश के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान वैज्ञानिक ‘मिसाइल मैन’ डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम जी की पुण्यतिथि पर आज कानपुर महानगर कांग्रेस द्वारा तिलक हाल में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेसजनों ने डॉ. कलाम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

कार्यक्रम में कांग्रेसजनों ने डॉ. कलाम के सपनों का मजबूत, शिक्षित, वैज्ञानिक सोच वाला और आत्मनिर्भर भारत बनाने का संकल्प लिया।

इस दाैरान अध्यक्ष पवन गुप्ता, राकेश साहू, अजय तिवारी, पदम मिश्रा, विनय पांडेय, प्रमोद गुप्ता, नदीम सिद्दीकी, रवि तिवारी, राजकिशोर वर्मा , इमराना खान, धर्मेंद्र सिंह, अकील कुरैशी, मोहम्मद असलम आदि माैजूद रहें।

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित कश्यप

Share this story