सोसाइटी की लिफ्ट में 20 मिनट तक फंसी रही घरेलू सहायिका

WhatsApp Channel Join Now
सोसाइटी की लिफ्ट में 20 मिनट तक फंसी रही घरेलू सहायिका


नोएडा, 16 अक्टूबर (हि.स.)। ग्रेनो वेस्ट स्थित अजनारा होम्स सोसाइटी में लिफ्ट खराब होने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। शुक्रवार को एक घरेलू सहायिका करीब 20 मिनट तक लिफ्ट में फंसी रही। काफी मशक्कत के बाद मेंटेनेंस प्रबंधन ने उसे सुरक्षित बाहर निकाला।

सोसाइटी निवासी दिनकर पांडे ने बताया कि शुक्रवार की एक घरेलू सहायिका लिफ्ट से कचरा लेकर नीचे जा रही थी। इसी दौरान लिफ्ट दूसरे फ्लोर पर जाकर अचानक अटक गई। महिला ने लिफ्ट में लगे सुरक्षा उपकरणों का इस्तेमाल कर मदद मांगने की कोशिश की, लेकिन उसे तत्काल सहायता नहीं मिल सकी। काफी देर तक लिफ्ट का दरवाजा नहीं खुलने पर लोगों ने मेंटेनेंस प्रबंधन को इसकी सूचना दी।

इसके बाद पहुंचे कर्मचारियों ने महिला को बाहर निकाला। करीब 20 मिनट तक लिफ्ट में बंद रहने के कारण महिला घबरा गई। घुटन और डर के चलते उसकी हालत भी खराब हो गई थी। लोगों का आरोप है कि लिफ्टों के रखरखाव में लापरवाही बरती जा रही है।सोसाइटी निवासी सुल्तान सिंह का कहना है कि कुछ दिन पहले एक युवक लिफ्ट में फंस गया था। इससे पहले 14 लोग करीब 30 मिनट से अधिक समय तक लिफ्ट में फंसे रहे थे। इसके बावजूद लिफ्ट के रखरखाव में सुधार नहीं हो रहा। रखरखाव में लापरवाही से परेशान होकर कुछ लोगों ने ढाई महीने से अधिक समय से मेंटेनेंस शुल्क देना बंद कर रखा है। लोगों का आरोप है कि इसके बावजूद प्रबंधन समस्याओं का समाधान करने के बजाय उन्हें दूसरी तरह से परेशान कर रहा है।

हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

762258 Articles

Share this story