डाक्टरों ने दी हड़ताल की चेतावनी, जूनियर डाक्टरों के खिलाफ दर्ज मुकदमा ले वापस

WhatsApp Channel Join Now
डाक्टरों ने दी हड़ताल की चेतावनी, जूनियर डाक्टरों के खिलाफ दर्ज मुकदमा ले वापस


प्रयागराज, 21 मई (हि.स.)। स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में बुधवार को जूनियर डाक्टरों एवं महिला अधिवक्ताओं के साथ हुई मारपीट का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। हाईकोर्ट के अधिवक्ता कार्रवाई की मांग को लेकर चक्का जाम किया। वहीं दूसरी तरफ इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने जूनियर डाक्टरों के खिलाफ दर्ज हुए मुकदमा को वापस करने की मांग लेकर हड़ताल की चेतावनी दी है।

एस आर एन अस्पताल मामले को लेकर इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जनरल बाडी मीटिंग के बाद मीडिया से वार्ता कर कहा कि जूनियर डाक्टरों एवं हाईकोर्ट के अधिवक्ताओं से विवाद मामले में दर्ज की गई एफआईआर को वापस किया जाय और जूनियर डाक्टरों का भी मुकदमा दर्ज किया जाय। आइएमए के अध्यक्ष डॉ अशोक कुमार मिश्रा ने कहा कि हम जूनियर डाक्टरों के गलत व्यवहार के पक्ष में नहीं है। हालांकि अस्पताल परिसर को अराजकता के बीच उपचार कार्य कैसे संभव है। जूनियर डाक्टरों ने मरीज पहुंचते ही उपचार शुरू कर दिया था। लेकिन मरीज के साथ अस्पताल में पहुंचे अन्य अधिवक्ताओं ने जबरन बवाल किया। पुलिस प्रशासन एक पक्षीय कार्रवाई कर रहा। जूनियर डाक्टरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। लेकिन जूनियर डाक्टरों की तहरीर पर अधिवक्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज अब तक नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन अधिवक्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं करता है तो शुक्रवार को सभी डाक्टर हड़ताल पर चले जाएंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल

Share this story