राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्टार लिंक को मंजूरी नहीं दी जानी चाहिए: डॉ राजीव कुमार

WhatsApp Channel Join Now
राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्टार लिंक को मंजूरी नहीं दी जानी चाहिए: डॉ राजीव कुमार


मुरादाबाद, 28 अक्टूबर (हि.स.)। स्वदेशी जागरण मंच के विभाग सह संयोजक महेंद्र चौहान के नेतृत्व में मंच के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के द्वारा बुधवार शाम को इंपिरियल तिराहे पर एलन मस्क का पुतला फूंक कर विरोध जताया गया। स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय सह संयोजक डॉक्टर राजीव कुमार ने कहा कि स्टार लिंक को राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मंजूरी नहीं दी जानी चाहिए।

डा राजीव कुमार ने आगे कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण है कि राष्ट्रीय सुरक्षा के आधार पर उनकी कंपनी से मांगी गई जानकारी का जवाब देने के बजाय, एलन मस्क ने भारतीय बिज़नेस और सरकार पर परोक्ष रूप से आरोप लगाने का रास्ता चुना। क्षेत्र सह संयोजक कपिल नारंग ने कहा कि हम अपने राष्ट्र की सुरक्षा किसी विदेशी के हाथों नहीं सौंप सकते। अगर स्टार लिंक को भारत में प्राप्त करना है तो शर्तें पूरी करनी होगी।

क्षेत्र समन्वयक कुलदीप सिंह ने कहा स्वदेशी जागरण मंच दुनिया के सबसे अमीर बिज़नेसमैन एलन मस्क के गैर-ज़िम्मेदाराना बयानों की कड़ी निंदा करता है। अंबानी को भारत का प्रधानमंत्री बताना निंदनीय है। जिला समन्वयक हिमांशु मेहरा ने कहा कि संवेदनशील सीमाओं और संघर्ष वाले इलाकों के पास अनधिकृत टर्मिनल चलते हुए पाए गए हैं।

प्रदर्शन में मुख्य रूप से जिला सहसंयोजिका पूनम चौहान शीतल राजपूत, राम बहादुर सिंह, आशीष बिश्नोई, सरल शर्मा, अभय शर्मा, प्रदीप कुमार, रुद्र प्रताप, पीयूष, ज्योति बंसल, रजत सैनी, रेनू फोगला, ज्योति शर्मा, एसके वर्मा,यश सैनी, राजेश चौहान पुष्पेंद्र मनीष आदि रहे।

----------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

768503 Articles

Share this story