गैस एजेंसी पर डीएम,एसपी का छापा, कई खामियां मिलीं

WhatsApp Channel Join Now
गैस एजेंसी पर डीएम,एसपी का छापा, कई खामियां मिलीं


फर्रुखाबाद, 23 अप्रैल (हि.स.)। जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर व पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने गुरुवार को कमालगंज स्थित मधु गैस एजेंसी का औचक निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान 08 अप्रैल की गैस बुकिंग की डिलीवरी अब तक न होने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी उपभोक्ताओं को गैस की 100 प्रतिशत होम डिलीवरी सुनिश्चित की जाए। निरीक्षण के दौरान उपभोक्ताओं ने अवगत कराया कि बिना गैस प्राप्त किए ही डिलीवरी का संदेश प्राप्त हो रहा है, जिसे जिलाधिकारी ने गंभीरता से लिया।

इस संबंध में जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया कि यह सुनिश्चित किया जाए कि बिना वास्तविक डिलीवरी के किसी भी उपभोक्ता को गैस डिलीवरी का संदेश न भेजा जाए तथा सभी बुकिंग की समयबद्ध आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, अपर पुलिस अधीक्षक व संबंधित मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar

Share this story