दस कार्मिकों को प्रतिकूल प्रविष्टि एवं चार के खिलाफ विभागीय कार्यवाही के निर्देश

WhatsApp Channel Join Now
दस कार्मिकों को प्रतिकूल प्रविष्टि एवं चार के खिलाफ विभागीय कार्यवाही के निर्देश


--जिलाधिकारी ने विगत तहसील दिवस के 50 निस्तारित प्रकरणों का 17 जिला स्तरीय अधिकारियों से कराया परीक्षण

प्रयागराज, 21 फरवरी (हि.स.)। तहसील फूलपुर, प्रयागराज में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने विगत तहसील दिवस के निस्तारित प्रकरणों में से रैण्डम आधार पर 50 निस्तारित प्रकरणों का परीक्षण 17 जिला स्तरीय अधिकारियों से कराया। जिसमें 15 ऐसे प्रकरण पाये गये जो जिला स्तरीय अधिकारियों के परीक्षण में शिकायतकर्ताओं से असंतोषजनक फीडबैक प्राप्त हुआ।

इनमें फूलपुर के राजस्व निरीक्षक हरिशचंद्र गौतम एवं समर सिंह, अमन सिंह उप खण्ड अधिकारी, संजीव कुमार उप खण्ड अवर अभियन्ता कनईपुर, राजस्व निरीक्षक शेष कुमार, रितेश कुमार केसरवानी लेखपाल, आरती गुप्ता लेखपाल, जगदीश कुमार लेखपाल, आंचल तिवारी लेखपाल, संजीव कुमार राय अवर अभियन्ता उप खण्ड विद्युत कनईपुर द्वारा सरसरी तौर पर प्रकरण निस्तारण कर सतही आख्या प्रस्तुत की गयी है। इन्हें प्रतिकूल प्रविष्टि प्रस्तावित की गई है।

इनके साथ ही फूलपुर लेखपाल रमेश कुमार यादव, पंकज कुमार राजस्व लेखपाल, विक्रांत तिवारी एस०एच०ओ० एवं विष्णुकान्त मिश्र लेखपाल द्वारा बिना निस्तारण किये असंतोषजनक आख्या प्रस्तुत की गयी है। जिन पर विभागीय कार्यवाही प्रस्तावित की गई है।

जिलाधिकारी द्वारा यह निर्देश दिया गया कि जिन अधिकारी कर्मचारियों ने सरसरी तौर पर सतही व असंतोषजनक आख्या प्रस्तुत की है, जिस हेतु 10 कार्मिकों को प्रतिकूल प्रविष्टि एवं 04 कार्मिकों के विरूद्ध विभागीय कार्यवाही किया जाय।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विद्याकांत मिश्र

Share this story