जिलाधिकारी काे औचक निरीक्षण में एक प्रधानाध्यापक और दो शिक्षामित्र अनुपस्थित मिले

WhatsApp Channel Join Now
जिलाधिकारी काे औचक निरीक्षण में एक प्रधानाध्यापक और दो शिक्षामित्र अनुपस्थित मिले


जिलाधिकारी काे औचक निरीक्षण में एक प्रधानाध्यापक और दो शिक्षामित्र अनुपस्थित मिले


देवरिया, 02 जुलाई (हि.स.)। नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ ही देवरिया के जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने गुरुवार सुबह भटनी विकासखंड के चार परिषदीय विद्यालयों और एक आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण कर शिक्षा व्यवस्था की हकीकत परखी। निरीक्षण के दौरान एक प्रधानाध्यापक, एक सहायक अध्यापिका और दो शिक्षामित्र अनुपस्थित मिले। इस पर जिलाधिकारी ने सभी के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने गुरुवार काे सुबह 7:45 बजे प्राथमिक विद्यालय देवघाट, उच्च प्राथमिक विद्यालय एवं प्राथमिक विद्यालय बभनवली कला तथा प्राथमिक विद्यालय सकरापार का निरीक्षण किया। प्राथमिक विद्यालय सकरापार में उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनकी शैक्षणिक जानकारी भी परखी। इस दौरान विलंब से पहुंचने वाले शिक्षकों को समय की पाबंदी बरतने की चेतावनी देते हुए शिक्षा की गुणवत्ता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान एक प्रधानाध्यापक, एक सहायक अध्यापिका और दो शिक्षामित्र अनुपस्थित मिले। इस पर जिलाधिकारी ने सभी के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने बभनवली कला स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर शैक्षणिक एवं पोषण संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक सुधारात्मक निर्देश भी दिए।

-----

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

Share this story