फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी ने बच्चे को जिंदगी की दो बूंद पिला कर की पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत

WhatsApp Channel Join Now
फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी ने बच्चे को जिंदगी की दो बूंद पिला कर की पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत


फर्रुखाबाद, 28 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने फीता काटकर किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों को पोलियो की खुराक भी पिलाई। उन्होंने जनपद के सभी अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि 5 वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं।

उन्होंने कहा कि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय समय पर पोलियो की दो बूंद पिलाना है।

जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि अभियान के दौरान कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे। उन्होंने घर-घर जाकर बच्चों को दवा पिलाने और अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने पर जोर दिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar

Share this story