देवरिया : गांधी आश्रम में चरखा चलाकर जिलाधिकारी ने काता सूत, महात्मा गांधी के त्याग और समर्पण को किया याद

WhatsApp Channel Join Now
देवरिया : गांधी आश्रम में चरखा चलाकर जिलाधिकारी ने काता सूत, महात्मा गांधी के त्याग और समर्पण को किया याद


- देवरिया में विविध कार्यक्रमों के साथ मनाई गई गांधी-शास्त्री जयंती

- जिलाधिकारी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली पांच आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित

देवरिया, 02 अक्टूबर (हि.स.)। उत्त्तर प्रदेश के जनपद देवरिया में शुक्रवार काे महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर समारोह एवं विविध कार्यक्रम आयाेजित किये गये। सरकारी एवं गैर-सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ ही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण किया गया। स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई।

देवरिया के

कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी, विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर सहित सभी कार्यालयाध्यक्षों एवं जनपद स्तरीय अधिकारियों ने अपने कार्यालय भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों का अनावरण करते हुए माल्यार्पण व पुष्प अर्पित किए। साथ ही उनके प्रिय भजन का पाठ, राष्ट्रगान तथा स्वच्छता का शपथ दिलाया गया। गोष्ठी में उत्कृष्ट कार्य करने वाली पांच आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जिलाधिकारी ने सम्मानित किया।

इस अवसर पर उन्होंने पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका राजकीय इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत प्रस्तुत किए जाने पर उन्हें भी सम्मानित किया।

आयोजित इस गोष्ठी को अपर जिलाधिकारी प्रशासन प्रेम नारायण सिंह, एसडीएम अवधेश कुमार यादव सहित अन्य अधिकारियों एवं प्रबुद्धजनों ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन शासकीय अधिवक्ता नवनीत मालवीय द्वारा किया गया।

गांधी जयंती के अवसर पर मुख्य कार्यक्रम गांधी आश्रम में चरखा एवं सूत यज्ञ आयोजित हुआ। जिलाधिकारी ने इस कार्यक्रम में शिरकत कर चरखा चलाया और सूत काता। जिलाधिकारी का सम्मान आश्रम के पदाधिकारी मनोज तिवारी आदि द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक सत्य प्रकाशमणि त्रिपाठी ने भी चरखा चलाया और सूत काता। जिलाधिकारी ने भी यहां महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

Share this story