होमगार्ड परीक्षा केन्द्रों का जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षण कर दिए निर्देश

WhatsApp Channel Join Now
होमगार्ड परीक्षा केन्द्रों का जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षण कर दिए निर्देश


फतेहपुर, 22 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में बुधवार को होमगार्ड परीक्षा के मद्देनजर महात्मा गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय व ए०एस० इंटर कालेज का जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स व पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्ट्रांग रूम व सीसीटीवी की क्रियाशीलता व अन्य व्यवस्थाएं देखी। उन्होंने स्टैटिक व सेक्टर मजिस्ट्रेट को निर्देश देते हुए कहा कि अपने अपने परीक्षा केंद्रों के कैमरों को चेक कर लें।

उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश देते हुए कहा कि पीने के पानी की पर्याप्त उपलब्धता, शौचालय व विद्यालय क्लास रूम की साफ-सफाई करा लें, परीक्षा केंद्र में रखी आलमारियों की नंबरिंग भी करा लें। परीक्षा सुचितापूर्ण व पारदर्शी तरीके से सम्पन्न कराएं।

पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने सुरक्षा व्यवस्था और अन्य व्यवस्थाएं देखी और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त/राजस्व डॉo अविनाश त्रिपाठी अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञान प्रकाश राय, उपजिलाधिकारी सदर अनामिका श्रीवास्तव, तहसीलदार सदर अमरेश कुमार सहित सम्बंधित उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / देवेन्द्र कुमार

Share this story