फर्रुखाबाद में वरिष्ठ अधिकारियों ने जिला एवं सेंट्रल जेल का किया निरीक्षण, बंदियों से बात कर खामियां दुरुस्त करने के दिए निर्देश

WhatsApp Channel Join Now
फर्रुखाबाद में वरिष्ठ अधिकारियों ने जिला एवं सेंट्रल जेल का किया निरीक्षण, बंदियों से बात कर खामियां दुरुस्त करने के दिए निर्देश


फर्रुखाबाद, 28 जून (हि.स)। उत्तर प्रदेश के जनपद फर्रुखाबाद में जिला जज सतीश चंद्र, जिलाधिकारी अंकुर लाठर एवं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने रविवार को फतेहगढ़ जिला कारागार और सेंट्रल जेल का निरीक्षण किया।

उन्होंने केन्द्रीय कारागार में जेल चिकित्सालय, पुरुष एवं महिला बंदियों की बैरक सहित संपूर्ण परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान जेल में निरूद्ध बन्दियों के भोजन, स्वास्थ्य व्यवस्था, साफ-सफाई आदि को चेक कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिय। इसी क्रम में जिला जेल पहुंचे अधिकारियों से बंदियों से भी बातचीत की। अधिकारियों ने जेल प्रशासन को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

जिलाधिकारी अंकुर लाठर ने बंदियों को दिए जाने वाले खाने को चख कर देखा। एसपी ने जेल में बैरकों का बारीकी से निरीक्षण किया। एकाएक जेल पहुंचे अधिकारियों को देख जेल प्रशासन के हाथ पांव फूल गए।

एसपी आरती सिंह ने बताया कि जेल विजिट के दौरान जो खामियां मिली उन्हें तत्काल सही करने के निर्देश दिए गए।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar

Share this story