राजस्व विभाग के कार्यों में प्रगति न देख डीएम नाराज,संतोष जनक कार्य न होने पर कार्रवाई के निर्देश

WhatsApp Channel Join Now
राजस्व विभाग के कार्यों में प्रगति न देख डीएम नाराज,संतोष जनक कार्य न होने पर कार्रवाई के निर्देश


फर्रुखाबाद, 24 अगस्त (हि.स.)। राजस्व विभाग के कार्यों में प्रगति न देख जिलाधिकारी अंकुर लाठर ने नाराजगी जताई। उन्होंने कार्य में प्रगति न होने पर संबंधित पर कार्रवाई करने के आदेश दिए।

जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर सोमवार को राजस्व विभाग के कार्यों की समीक्षा कर रही थी। इस दाैरान उन्हाेंने सभी विभागीय अधिकारी अपने मासिक लक्ष्य को शत प्रतिशत रूप से पूर्ण करें, जिससे वार्षिक लक्ष्य भी क्रमिक वृद्धि के साथ निर्धारित समय सीमा में पूर्ण हो सके। विभागीय अधिकारी परावर्तन के तहत अधिक से अधिक कार्रवाई कर वसूली के कार्य में वृद्धि लाएं। राजस्व न्यायालयों में लंबित वादों का नियमानुसार गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। जनसामान्य से संबंधित राजस्व प्रकरणों में किसी प्रकार की अनावश्यक देरी न हो तथा सभी अधिकारी एवं कर्मचारी शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करें।

उन्होंने वरासत, नामांतरण, भूमि विवाद, सीमांकन, पैमाइश, अतिक्रमण तथा अन्य राजस्व मामलों की समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए। साथ ही तहसील स्तर पर प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने तथा शिकायतकर्ता को समय से राहत उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया।

जिलाधिकारी ने कहा कि राजस्व विभाग के कार्य सीधे आमजन से जुड़े हैं, इसलिए अधिकारी अपने दायित्वों का पूरी गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करें। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को नियमित रूप से प्रगति की समीक्षा करने तथा निर्धारित लक्ष्यों को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

बैठक में वाणिज्य कर, स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन, आबकारी, परिवहन, विद्युत, मंडी समिति, वानिकी एवं सिंचाई विभाग के अंतर्गत राजस्व प्राप्ति एवं प्रवर्तन के तहत किए गए कार्यों की प्रगति की जानकारी प्रदान की गई। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक दिनेश कुमार, वरिष्ठ कोषाधिकारी अम्बरीष बाजपेई, उप जिलाधिकारी सदर संजय कुमार, उप जिलाधिकारी अमृतपुर स्वेता साहू, उप जिलाधिकारी कायमगंज अजय पाण्डेय, तहसीलदार एवं राजस्व विभाग के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

------------------

हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar

Share this story