ऋण वितरण योजना में कम प्रगति पर डीएम ने लगाई बैंक अधिकारियों को फटकार

WhatsApp Channel Join Now
ऋण वितरण योजना में कम प्रगति पर डीएम ने लगाई बैंक अधिकारियों को फटकार


फर्रूखाबाद,17 मार्च (हि.स )। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में मंगलवार काे कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति एवं जिला सलाहकार समिति की बैठक संपन्न हुई। इसमें ऋण वितरण योजना में प्रगति कम पाए जाने पर बैंक अधिकारियों को जिलाधिकारी ने जमकर फटकार लगाई। उनके विरुद्ध सम्बंधित विभाग को पत्र लिखने के निर्देश दिए।

बैठक में विभिन्न बैंकों के सीडी रेशियो की समीक्षा की गई, जिसमें इंडियन बैंक का सीडी रेशियो सर्वाधिक कम 16.57 प्रतिशत पाया गया। अन्य बैंकों का सीडी रेशियो इस प्रकार रहा। बैंक ऑफ बड़ौदा: 30.86 फ़ीसदी, केनरा बैंक 31.5 फीसदी, पंजाब नेशनल बैंक: 35.29 फीसदी, भारतीय स्टेट बैंक 36.5 फ़ीसदी, इंडियन ओवरसीज बैंक: 34.98 फ़ीसदी, आईडीबीआई बैंक42.65 फीसदी, बंधन बैंक 49.65फीसदी, कम सीडी रेशियो पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। संबंधित बैंकों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए एसएलबीसी को पत्र लिखने के निर्देश दिए ।

सरकार के प्रायोजित ऋण योजनाओं की खराब प्रगति पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए सुधार करने के निर्देश दिये। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, परियोजना अधिकारी डूडा, एलडीएम, उप निदेशक कृषि, जिला कृषि अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar

Share this story