मुरादाबाद के जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने वृद्धाश्रम में महिलाओं से बंधवाई राखी

WhatsApp Channel Join Now
मुरादाबाद के जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने वृद्धाश्रम में महिलाओं से बंधवाई राखी

मुरादाबाद के जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने वृद्धाश्रम में महिलाओं से बंधवाई राखी

मुरादाबाद, 28 अगस्त (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद के जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया रक्षाबंधन के अवसर पर शहर में दिल्ली रोड पर समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित वृद्धाश्रम में शुक्रवार काे पहुंचे और आश्रम में आवासित महिलाओं से अपने हाथ की कलाई पर राखी बंधवाई। इसके बाद जिलाधिकारी ने सभी महिलाओं के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया और सभी को मिठाई खिलाई। इस दौरान जिलाधिकारी ने सभी आवासित वृद्धजनों के स्वास्थ्य का हाल-चाल जाना और निर्देश दिए कि नियमित तौर पर हेल्थ कैंप आयोजित कराए जाएं ताकि वृद्ध जनों को किसी भी स्वास्थ्य संबंधी समस्या पर प्राथमिक चरण में ही अच्छा उपचार मिल सके।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story