जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय परिवहन यान समिति की बैठक कर दिये निर्देश

WhatsApp Channel Join Now
जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय परिवहन यान समिति की बैठक कर दिये निर्देश


जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय परिवहन यान समिति की बैठक कर दिये निर्देश


-नियमों का उल्लंघन करने वाले विद्यालयों व वाहन संचालकों के खिलाफ की जाएगी कठोर कार्रवाई: जिलाधिकारी

प्रयागराज, 28 अप्रैल (हि.स)। जिले के छात्रों की सुरक्षित स्कूल यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मंगलवार को जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने संगम सभागार में जिला विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक कर विद्यालय परिवहन व्यवस्था से जुड़े विभिन्न पहलुओं की विस्तार से समीक्षा की और सुरक्षा मानकों को लेकर कई ठोस निर्णय लिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले विद्यालयों व वाहन संचालकों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। विद्यालयी परिवहन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में लिए गए प्रमुख निर्णयों में यह तय किया गया कि सभी विद्यालयी वाहनों का फिटनेस, ड्राइवर का मेडिकल फिटनेस, फायर एक्सटिंग्विशर और आपातकालीन निकास द्वार अनिवार्य होंगे। प्रत्येक विद्यालय को निर्देशित किया गया कि वे अपने वाहन चालकों का पुलिस सत्यापन एवं लाइसेंस वैधता की जांच अनिवार्य रूप से करवाएं। किसी भी परिस्थिति में अवैध या अयोग्य चालक से वाहन न चलवाया जाए।

इसके अतिरिक्त सभी स्कूलों में विद्यालय परिवहन सुरक्षा समिति का गठन कर लिया जाए। जहां अभी तक गठन नहीं हो पाया है, वहां गठन करने के लिए कहा। गठित समिति छात्रों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करेगी। एआरटीओ व यातायात विभाग को निर्देशित किया कि वे स्कूल वाहनों की सघन जांच अभियान चलाएं और निर्धारित मानकों का उल्लंघन करने वालों पर त्वरित कठोर कार्रवाई करें। विद्यालयों के बाहर जाम की स्थिति न बने, इसका विशेष ध्यान दिया जाए।

इस अवसर पर पी.के. राय, मोहम्मद अरशद, विशाल सेठ, आनंद राव, जयकरन, प्रखर सिंह, के.के. श्रीवास्तव, के.के. सिंह, राजेश कुमार, राम सागर, डा. संजय बरनवाल, डा. अमित सिंह, रघुनाथ द्विवेदी, विनोद चन्द्र दुबे, रमाकान्त रावत एवं अन्य उपस्थित अधिकारीगण व यूनियन के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / विद्याकांत मिश्र

Share this story