जिलाधिकारी ने कस्तूरबा गांधी विद्यालय का किया औचक निरीक्षण, गंदगी देख जताई नाराजगी

WhatsApp Channel Join Now
जिलाधिकारी ने कस्तूरबा गांधी विद्यालय का किया औचक निरीक्षण, गंदगी देख जताई नाराजगी


फर्रूखाबाद,22 फरवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले के जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने रविवार को कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालय नवाबगंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान शौचालयों में गंदगी देख नाराजगी जताई।

निरीक्षण में जिलाधिकारी ने बालिकाओं को दिये जा रहे भोजन का जायजा लिया। भोजन में मेन्यू के अनुसार मटर पनीर की सब्जी, पूड़ी, चावल, रसगुल्ला बना हुआ पाया गया। भोजन की गुणवत्ता अच्छी पाई गई। जिलाधिकारी ने बालिकाओं से उनके पठन पाठन के बारे में जानकारी की। कवितायें सुनी।

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि खराब हो रहे फर्नीचर की मरम्मत कराई जाये, शौचालय में नल, फ्लश सही कराये जाये। विद्यालय भवन के पिछले हिस्से में सफाई कराई जाए। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी नवाबगंज उपस्थिति रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar

Share this story