जिलाधिकारी के निर्देश पर डीपीआरओ ने तीन ग्राम प्रधानों के खिलाफ शुरू की जांच

WhatsApp Channel Join Now
जिलाधिकारी के निर्देश पर डीपीआरओ ने तीन ग्राम प्रधानों के खिलाफ शुरू की जांच


मुरादाबाद 22 सितम्बर (हि.स.)। मुरादाबाद के जिलाधिकारी अनुज सिंह ने सोमवार काे जिले के तीन ग्राम प्रधानों की जांच करने के लिए जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिए। डीएम ने तीनों के मामले में डीपीआरओ आलोक शर्मा को तीन दिन में जांच कर रिपोर्ट देने के लिए कहा है।

जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक शर्मा ने ग्राम सभा रामनगर खागूवाला, ग्राम सभा दलपतपुर और ग्राम सभा पानूवाला के ग्राम प्रधान की जांच के लिए आज सहायक विकास अधिकारियों को पत्र भेजकर मंगलवार तक जांच आख्या मांगी है। तीनों आरोपित ग्राम प्रधानों के खिलाफ कुछ लोगों ने जिलाधिकारी से शिकायत की थी।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story