डीएम अतुल वत्स ने स्पोर्ट्स स्टेडियम में निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

WhatsApp Channel Join Now
डीएम अतुल वत्स ने स्पोर्ट्स स्टेडियम में निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण


हाथरस, 21 सितंबर (हि.स.)। जिलाधिकारी अतुल वत्स ने सोमवार को जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम का स्थलीय निरीक्षण कर वहां चल रहे निर्माण और सौंदर्यीकरण कार्यों की प्रगति देखी। उन्होंने अधिकारियों से कार्यों की स्थिति की जानकारी लेते हुए निर्माण में गुणवत्ता और समयबद्धता बनाए रखने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने लॉन टेनिस कोर्ट और रनिंग ट्रैक में डाली जा रही मिट्टी के कार्य का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप कराए जाएं। साथ ही लंबित कार्यों को तय समय सीमा में पूरा करने पर जोर दिया।

जिलाधिकारी ने स्टेडियम में चल रहे सौंदर्यीकरण कार्यों को भी निर्धारित अवधि में पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए और गुणवत्ता के साथ कार्य की गति पर भी विशेष ध्यान रखा जाए। निरीक्षण के दौरान जिला क्रीड़ा अधिकारी, कार्यदायी संस्था के प्रभारी अधिकारी समेत संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / मदन मोहन राना

Share this story