जिलाधिकारी ने समूह की बहनाें से राखी बंधवाई

WhatsApp Channel Join Now
जिलाधिकारी ने समूह की बहनाें से राखी बंधवाई


फर्रुखाबाद,26 अगस्त( हि .स.)। जिलाधिकारी अंकुर लाठर ने बुधवार को समूह की बहनाें से राखी बंधवाकर उन्हें सुरक्षा का पूरा भरोसा दिया । इस मौके पर जिलाधिकारी ने जानकारी दी की रक्षाबंधन के पर्व पर महिलाओं और युवतियों के लिए परिवहन निगम की नि:शुल्क सेवा शुरू कर दी गई है। यह सेवा 27 अगस्त से 29 अगस्त तक जारी रहेगी। समूह की महिलाओं ने जिलाधिकारी को जिस समय राखी बांधी तो उन्होंने समूह की महिलाओं से कहा कि वह जनहित में निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करें ।

ग्रामीण जनता के दुख दर को मिटाने में सहयोग करें यदि उन्हें किसी तरह की परेशानी होती है तो समूह की महिलाएं उनकी दिक्कत को दूर कराने में सहयोग करे। जिलाधिकारी लाठर ने रक्षाबंधन के पर्व को मनाते हुए घोषणा की की प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए त्योहार पर नि:शुल्क बस सेवा का शुभारंभ कर दिया है। जिसका सभी बहने लाभ उठाएं । उन्होंने कहा कि महिलाएं रक्षाबंधन पर यात्रा करते समय पूरी सावधानी बरतें ।इस मौके पर जिले के कई आल्हा अधिकारी मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar

Share this story