बागपत में पशु कल्याण स्वयंसेवक को डीएम ने दी जिम्मेदारी

WhatsApp Channel Join Now
बागपत में पशु कल्याण स्वयंसेवक को डीएम ने दी जिम्मेदारी


बागपत, 23 सितंबर (हि.स.)। बागपत जनपद में युवकों ने पशु कल्याण स्वयंसेवक की जिम्मेदारी उठायी है। ये स्वंयसेवी पशुओं के उत्थान के लिए कार्य करेंगे। निस्वार्थ सेवा करने वाले सभी स्वयंसेवको को ज़िलाधिकारी ने शुभकामनाएं दी है और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है।

पशु कल्याण के क्षेत्र में जिले में एक ऐतिहासिक पहल की गई है। यहां आधिकारिक पशु कल्याण स्वयंसेवक प्राप्त हुए हैं। मंगलवार को सभी स्वयंसेवकों ने जिलाधिकारी अस्मितालाल से भेंट की। ज़िलाधिकारी कहा कि यह जनपद के लिए गर्व का विषय है कि अब हमारे पास ऐसे समर्पित नागरिक हैं जो पशुओं के कल्याण के लिए आगे आए हैं। पशु हमारे समाज का अभिन्न हिस्सा हैं और इनकी देखभाल, सुरक्षा तथा सम्मान हमारा नैतिक दायित्व हैं। मैं सभी नव-नियुक्त पशु कल्याण स्वयंसेवकों को बधाई देती हूं और आशा करती हूं कि आप सभी बागपत को एक पशु-मित्र जनपद के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

ज़िलाधिकारी ने यह भी बताया कि प्रशासन इन स्वयंसेवकों को हर संभव सहयोग प्रदान करेगा और पशु क्रूरता की घटनाओं पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। यह पहल न केवल पशुओं की रक्षा करेगी, बल्कि समाज में संवेदनशीलता और जागरूकता भी बढ़ाएगी। जनपद स्तर पर यह एक प्रेरणादायक कदम है जो अन्य जिलों के लिए भी एक उदाहरण प्रस्तुत करेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन त्यागी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

765810 Articles

Share this story