जिलाधिकारी ने दो उपजिलाधिकारियों का कार्यक्षेत्र बदला
जौनपुर , 07 मई (हि. स.)। यूपी के जौनपुर के जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने कार्यभार संभालने के तुरंत बाद प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव किया है। गुरुवार को उन्होंने दो उपजिलाधिकारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया।
जिलाधिकारी के जारी आदेश के अनुसार बदलापुर की उपजिलाधिकारी योगिता सिंह को मछलीशहर का एसडीएम नियुक्त किया गया है। वहीं मछलीशहर के उपजिलाधिकारी न्यायिक शिव प्रताप को बदलापुर का एसडीएम बनाया गया है। कार्यभार संभालने के बाद जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले की कानून-व्यवस्था, विकास योजनाओं और राजस्व संबंधी मामलों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान ही प्रशासन की असली पहचान है और इसके लिए सभी विभागों को समन्वय के साथ काम करना होगा।------------------
हिन्दुस्थान समाचार / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

