11 सितंबर को होगा दीवानी अधिवक्ता संघ का मतदान, 12 को मतगणना

WhatsApp Channel Join Now
11 सितंबर को होगा दीवानी अधिवक्ता संघ का मतदान, 12 को मतगणना


11 सितंबर को होगा दीवानी अधिवक्ता संघ का मतदान, 12 को मतगणना


जौनपुर, 26 अगस्त (हि.स.)। जौनपुर दीवानी अधिवक्ता संघ चुनाव-2026 के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है। अध्यक्ष, मंत्री समेत 15 पदों के लिए कुल 76 अधिवक्ताओं ने नामांकन दाखिल किया है। चुनाव अधिकारी राजीव कुमार गुप्त और गौरी शंकर मिश्र ने बताया कि 11 सितंबर को मतदान कराया जाएगा, जबकि 12 सितंबर को मतगणना होगी।

चुनाव अधिकारी के अनुसार नामांकन के पहले दिन 57 अधिवक्ताओं ने नामांकन दाखिल किया था। दूसरे दिन 19 अधिवक्ताओं ने नामांकन किया। इस तरह दो दिनों में कुल 76 अधिवक्ताओं ने विभिन्न पदों के लिए अपना नामांकन दाखिल किया है।

उन्होंने बताया कि मतदान 11 सितंबर को सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक होगा। मतदान के बीच एक घंटे का मध्यावकाश रहेगा। मतदान में भाग लेने वाले अधिवक्ताओं के लिए अधिवक्ता संघ का पहचान पत्र तथा उत्तर प्रदेश बार काउंसिल द्वारा जारी सीओपी पहचान पत्र लाना अनिवार्य होगा।मतगणना 12 सितंबर को सुबह नौ बजे से शुरू होगी और परिणाम घोषित होने तक जारी रहेगी। मतगणना के दौरान भी एक घंटे का मध्यावकाश निर्धारित किया गया है।चुनाव अधिकारी ने सभी प्रत्याशियों, उनके समर्थकों और मतदाताओं से चुनाव प्रक्रिया के दौरान अनुशासन बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मतदान और मतगणना के दौरान किसी प्रकार का व्यवधान, हस्तक्षेप या बाधा उत्पन्न नहीं की जानी चाहिए, ताकि चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण और सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

हिन्दुस्थान समाचार / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

Share this story