मुरादाबाद में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया दीपावली का त्योहार

WhatsApp Channel Join Now
मुरादाबाद में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया दीपावली का त्योहार


मुरादाबाद में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया दीपावली का त्योहार


मुरादाबाद, 08 नवम्बर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद में हर्षोल्लास के साथ दीपावली का पर्व मनाया गया। घरों व प्रतिष्ठानों पर लक्ष्मी-गणेश जी, सरस्वती माता, कुबेर देवता की विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। लोगों के द्वारा सरसों के तेल के दीपक, मोमबत्तियां जलाई गई। वहीं आसमान आतिशबाजी की सतरंगी रोशनी से सराबोर रहा। घरों, प्रतिष्ठानों, दुकानों, सरकारी, अर्द्ध सरकारी संस्थाओं, विभिन्न कार्यालयों को लाइट की रंग बिरंगी झालरों व फूलों से सजाया गया।

रविवार को शाम 5:48 से शाम 7:45 के बीच शुभ मुहूर्त में घरों-प्रतिष्ठानों में लक्ष्मी-गणेश जी, सरस्वती माता कुबेर देवता की विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। इसके बाद सभी देवी देवताओं को खिले, बताशे, मिष्ठान फल आदि का भोग लगाया गया। धनतेरस के दिन खरीदे गए स्टील, पीतल, चांदी और स्वर्ण धातु के सामान की पूजा की गई। इसके बाद महा आरती के बाद की गई और सरसों के तेल के दिये, मोमबत्ती जलाकर घरों का प्रतिष्ठानों के मुख्य द्वार पर रखे गए। बच्चों ने बड़ों के पैर छूकर आशीर्वाद लिया वहीं बड़ों ने बच्चों को गिफ्ट्स रुपए आदि दिए।पूजा-अर्चना के बाद लोगों ने जमकर आतिशबाजी की। इस बार पिछले वर्षों की तुलना में ज्यादा पटाखे जलाए गए।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

774236 Articles

Share this story