मानसिक तनाव के चलते युवक ने फांसी लगाकर दी जान

WhatsApp Channel Join Now
मानसिक तनाव के चलते युवक ने फांसी लगाकर दी जान


औरैया, 08 मई (हि. स.)। उत्तर प्रदेश में औरैया जिले की अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर सुजान सिंह में शुक्रवार सुबह एक युवक का शव घर के कमरे में फांसी पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ग्राम रसूलपुर सुजान सिंह में रहने वाले जयराम के चार बेटों में संजय राजपूत (20) घर पर ही सयुंक्त परिवार के साथ रहता था। वहीं, बेटा प्रदीप, सोनू और गोलू बाहर रहकर मजदूरी करते हैं। सोनू की शादी हो चुकी है और उसका पांच साल का पुत्र है। गुरुवार को सभी घरवालाें ने खाना-पीना खाकर अपने-अपने कमरे में सो गये। शुक्रवार सुबह पत्नी रुचि की नींद खुली तो उसने पति संजय का शव को कमरे में फांसी के फंदे से लटका देखा। उसकी चीख निकल पड़ी। शोर सुनकर परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतारा। सूचना मिलते भदसान चौकी प्रभारी जमाल शाह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कोतवाल ललितेश त्रिपाठी ने बताया कि परिवार से पता चला है कि संजय मानसिक रुप से बीमार है और उसका इलाज आगरा के एक निजी चिकित्सक के यहां चल रहा था। प्रथम दृष्टया मामला मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

-----------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील कुमार

Share this story