जिला पंचायत अध्यक्ष ने की गौ सेवा, सनातन संस्कृति और संस्कारों पर दिया जोर

WhatsApp Channel Join Now
जिला पंचायत अध्यक्ष ने की गौ सेवा, सनातन संस्कृति और संस्कारों पर दिया जोर


मथुरा, 04 सितम्बर (हि.स.)। जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी ने जन्माष्टमी के शुभअवसर पर शुक्रवार शाम के.एम. विश्वविद्यालय परिसर में पहुंचकर गौ सेवा की और सेवा, करुणा एवं सनातन संस्कृति के प्रति अपनी गहरी आस्था व्यक्त की।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गौ सेवा हमारी सनातन परंपरा का एक अभिन्न अंग है, जो समाज में आपसी सेवा, उच्च संस्कार और संवेदना का संदेश देती है। इस दौरान विश्वविद्यालय परिसर में उपस्थित गणमान्य लोगों ने भी गौ सेवा में सहभागिता की और इस परंपरा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर केएम विश्वविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / महेश कुमार

Share this story