जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया रक्तदान, समाज को दिया प्रेरणादायक संदेश

WhatsApp Channel Join Now
जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया रक्तदान, समाज को दिया प्रेरणादायक संदेश


मथुरा, 18 सितम्बर(हि.स.)। जिला पंचायत अध्यक्ष एवं के.एम विश्वविद्यालय के कुलाधिपति किशन चौधरी ने शुक्रवार केएम अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान कर मानव सेवा और सामाजिक सरोकार की एक अनूठी और प्रेरणादायक मिसाल पेश की है। उनके इस सराहनीय कदम की चहुंओर प्रशंसा हो रही है।

संदेश देते हुए उन्होंनें कहा कि रक्तदान महादान है, जो किसी के जीवन में नई उम्मीद जगा सकता है। उन्होंने क्षेत्र के युवाओं और नागरिकों से अपील की, कि वे इस नेक कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और जरूरतमंदों की जिंदगी बचाने में अपना योगदान दें। जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा स्वेच्छा से रक्तदान कर समाज को जागरूक किया गया। उन्होंने संदेश दिया कि आपका एक कदम किसी जरूरतमंद के जीवन में नई उम्मीद जगा सकता है। उन्होंने जनता से अपील कि जनता से रक्तदान शिविरों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया गया।

इस अवसर पर केएम विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर डॉक्टर एनसी प्रजापति प्रो वाइस चांसलर एवं मेडिकल डीन डॉक्टर शरद अग्रवाल सहित केएम अस्पताल की जनरल मैनेजर स्वाति शर्मा मौजूद रही ।

हिन्दुस्थान समाचार / महेश कुमार

Share this story