जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित वीवीपैट वेयर हाउस का किया निरीक्षण

WhatsApp Channel Join Now
जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित वीवीपैट वेयर हाउस का किया निरीक्षण


जौनपुर, 21 जुलाई (हि.स.)। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. ने मंगलवार काे कलेक्ट्रेट स्थित वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने वेयर हाउस में सुरक्षित रखी वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था, रखरखाव एवं अभिलेखों का अवलोकन किया।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखे तथा सभी अभिलेख निर्धारित मानकों के अनुरूप अद्यतन रखा जाएं। साथ ही उन्होंने कहा कि निर्वाचन संबंधी उपकरणों के रखरखाव एवं सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) परमानंद झा सहित विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।-----------------

हिन्दुस्थान समाचार / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

Share this story