मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना शासन की प्राथमिकता : जिलाधिकारी

WhatsApp Channel Join Now
मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना शासन की प्राथमिकता : जिलाधिकारी


मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना शासन की प्राथमिकता : जिलाधिकारी


देवरिया, 07 मई (हि.स.)। जिलाधिकारी ने गौरी बाजार सीएचसी का गुरुवार की शाम को औचक निरीक्षण किया। स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर व मरीजों का इलाज सुचारू रूप से करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने गुरुवार को गौरी बाजार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधाओं, साफ-सफाई, दवा वितरण तथा चिकित्सकीय सेवाओं एवं प्रसव केंद्र की व्यवस्था का जायजा लिया।

उन्होंने उपस्थिति पंजिका का भी निरीक्षण कर सभी को समय से उपस्थित रहने के कड़े निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों एवं चिकित्सकों को निर्देशित करते हुए कहा कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना शासन की प्राथमिकता है। अस्पताल में आने वाले प्रत्येक मरीज का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

उन्होंने सभी चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की समय से उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं सुचारु रूप से संचालित रहनी चाहिए, प्रसव केंद्र में अधिक से अधिक डिलीवरी हो यह भी सुनिश्चित किया जाए तथा प्रसूताओं को अनुमन्य सुविधाएं भी मिले इसका भी ध्यान रखा जाए। जिससे मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

Share this story