होमगार्ड जवानों के तिरंगा रैली को जिलाधिकारी ने दिखाई हरी झंडी

WhatsApp Channel Join Now
होमगार्ड जवानों के तिरंगा रैली को जिलाधिकारी ने दिखाई हरी झंडी


रैली में भारत माता की जय, वंदे मातरम की गूंज, उत्साह से शामिल हुए जवान

वाराणसी, 13 अगस्त (हि.स.)। 'हर घर तिरंगा 'अभियान में मंगलवार को जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने कचहरी स्थित कलेक्ट्रेट परिसर से होमगार्ड जवानों के तिरंगा रैली सचल दस्ते को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह यात्रा कलेक्ट्रेट से कचहरी गोलघर चौराहा होते हुए मकबूल आलम रोड स्थित जिला कारागार तक निकाली गई।

रैली में शामिल होमगार्ड के जवानों ने तिरंगा को लहराते हुए भारत माता की जय, वंदे मातरम का उद्घोष किया। इसके पहले होमगार्ड के मंडलीय कमांडेंट गिरिराज सिंह ने जिलाधिकारी को बुके देकर स्वागत किया। इस दौरान जिला कमांडेंट होमगार्ड आलोक कुमार, अपर जिलाधिकारी नगर विपिन कुमार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन आदि भी मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीधर त्रिपाठी / राजेश

Share this story