जिलाधिकारी ने गैस एजेंसियों का किया औचक निरीक्षण

WhatsApp Channel Join Now
जिलाधिकारी ने गैस एजेंसियों का किया औचक निरीक्षण


जिलाधिकारी ने गैस एजेंसियों का किया औचक निरीक्षण


जिलाधिकारी ने गैस एजेंसियों का किया औचक निरीक्षण


-पारदर्शी एवं समयबद्ध गैस वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

देवरिया, 10 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के

देवरिया जनपद के जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने रविवार को भारत गैस एजेंसी भाटपाररानी और एचपी गैस ग्रामीण वितरण केंद्र खुखुन्दू का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गैस वितरण व्यवस्था एवं उपभोक्ता सेवाओं का जायजा लिया।

डीएम ने निरीक्षण के दौरान गैस वितरण प्रणाली, अभिलेखों और उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने एजेंसी संचालकों को निर्देश दिया कि उपभोक्ताओं को निर्धारित समय पर पारदर्शी एवं व्यवस्थित तरीके से गैस सिलेंडरों की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। वितरण व्यवस्था में किसी भी प्रकार की अनियमितता अथवा उपभोक्ताओं की शिकायत मिलने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने वितरण रजिस्टर और उपभोक्ता अभिलेखों की जांच करते हुए गैस आपूर्ति प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाए रखने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि आमजन को सुगम और समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।

इस दौरान जिलाधिकारी ने मौजूद उपभोक्ताओं से बातचीत कर गैस आपूर्ति और एजेंसी की कार्यप्रणाली के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और एजेंसी संचालकों को निर्देश दिया कि उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि गैस वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता और सुरक्षा मानकों के पालन से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि वितरण कार्य में लापरवाही अथवा अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

Share this story